शंकर मराठे - मुंबई, २४ फरवरी २०२६ : सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2' के सेट से अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक में वो कमल हासन से गले लगते दिख रहे हैं। पर्दे के पीछे की इन तस्वीरें को शेयर करते हुए उन्होंने ४० साल बाद कमल हासन के साथ फिर से काम करने पर खुशी जाहिर की है।
इस बार अमिताभ बच्चन करीब चार दशकों के बाद एक कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अमिताभ ने इन झलकियों को शेयर करते हुए लिखा है, 'और महान कमल हासन से मुलाकात... हम सालों बाद साथ काम करेंगे। उन्होंने बताया कि आखिरी बार फिल्म 'गिरफ्तार' में दोनों ने साथ काम किया था। यानी साफ है कि पिछली फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक्टर की मुलाकात नहीं हो पाई।
कमल हासन और अमिताभ बच्चन दोनों 'कल्कि 2898 ईडी' का हिस्सा रहे हैं। फिल्म में कमल हासन मुख्य विलन सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई है। फिल्म में वो 'कॉम्प्लेक्स' नामक शहर के एक बीमार, बुजुर्ग और तानाशाह राजा हैं जो अमर और जवान बनने के लिए लड़कियों के भ्रूण का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी की मदद से करता है।

No comments:
Post a Comment