शंकर मराठे - मुंबई, २४ फरवरी २०२६ : बॉलीवुड में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को 'सदी का महानायक' कहते हैं, बिग बी ने अपनी लंबे समय से चली आ रही 'जलसा' की रविवार दर्शन परंपरा को तोड़ दिया। २२ फरवरी २०२६ को फैंस गेट पर इंतजार करते रहे, लेकिन बिग बी नजर नहीं आए।
अमिताभ बच्चन ने अपने टंबलर ब्लॉग पर भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें बताया कि काम की व्यस्तता और यात्रा की तैयारी के चलते वह गेट पर नहीं आ सके। उन्होंने लिखा, "काम पूरे जोश के साथ जारी है… लेकिन एक 'लेकिन' आ गया है। रविवार है, लेकिन जलसा गेट पर इस बार दर्शन नहीं। ऊर्जा बचाकर रखिए, जल्द मिलेंगे।"
अमिताभ की यह ईमानदारी फैंस को और करीब लाती है। अगले रविवार का इंतजार!

No comments:
Post a Comment