शंकर मराठे - मुंबई, ४ मार्च २०२६ : होली के मौके पर 'बलम पिचकारी' गाने का दबदबा है। यह गाना साल 2013 में आई अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का है, पर 13 साल बाद भी यह होली के त्योहार में और जोश भर देता है। हर होली पर 'बलम पिचकारी' की धूम देखी जाती है। डिजे की धून पर गाना बजता है और लोग रंग-गुलाल के साथ इसके नशे में खो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अभिनेता रणबीर कपूर ने 'बलम पिचकारी' गाने की शूटिंग के दौरान परेशान होकर डायरेक्टर को उठाकर पूल में फेंक दिया था ! चलिए आपको बताते हैं:
वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता रणबीर कपूर पहले 'बलम पिचकारी' गाने के लिए पूरी तरह से राजी नहीं थे। वो इस गाने की वजह से चिढ़ गए थे और कहा था कि यह लोगों को पसंद नहीं आएगा, लेकिन आज कहानी पूरी तरह से उल्टी है। आज 'बलम पिचकारी' ही ऐसा गाना है, जो होली के त्योहार पर सबसे ज्यादा सुनाई देता है और लोग डांस करते हैं। रणबीर कपूर तो 'बलम पिचकारी' शूट करते वक्त इस कदर परेशान हो गए थे और चिढ़ गए थे कि हर शॉट के बाद रंग उतारने और नहाने चले जाते थे। वह इस गाने के शूट के दौरान एकदम टॉर्चर हो गए थे और बाद में उन्होंने डायरेक्टर को उठाकर पूल में फेंक दिया था।


No comments:
Post a Comment