शंकर मराठे - मुंबई, १६ जून २०२६ : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड स्थित पवित्र बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने दोनों मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान, मुकेश अंबानी ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को कुल ₹१० करोड़ की धनराशि दान में दी। उन्होंने बद्रीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए ₹५ करोड़ और केदारनाथ धाम के लिए ₹५ करोड़ के दो अलग-अलग चेक मंदिर समिति को सौंपे।
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की इन दोनों धामों में गहरी आस्था है और वे हर साल यहां भगवान के दर्शन करने और अपना आर्थिक सहयोग देने आते हैं।

No comments:
Post a Comment