शंकर मराठे - मुंबई, १९ सितंबर २०२६ : बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को गुड न्यूज दी है. कपल फिर से पेरेंट्स बन गया है. दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है. कपल ने खुद इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को दी है.
दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं. वो दूसरी मां बनने वाली थीं. ऐसे में अब एक्ट्रेस और रणवीर सिंह ने खुद फैंस को गुड न्यूज दी है. उनके घर पर एक बार फिर से किलकारी गूंज उठी है. दीपिका ने नन्ही परी को जन्म दिया है. बेटी दुआ के बाद कपल के घर फिर से लक्ष्मी आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.

No comments:
Post a Comment